scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआकाश एयर का एयरलाइन कोड ‘क्यूपी’ होगा

आकाश एयर का एयरलाइन कोड ‘क्यूपी’ होगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) विमानन कंपनी आकाश एयर का एयरलाइन कोड ‘क्यूपी’ होगा। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एयरलाइन का वाणिज्यिक परिचालन जुलाई में शुरू हो सकता है।

यह एयरलाइन राकेश झुनझुनवाला, विनय दुबे और आदित्य घोष समर्थित है।

सभी एयरलाइंस का एक डिजाइनर कोड होता है। उदाहरण के लिए इंडिगो का कोड ‘6ई’, गो फर्स्ट का ‘जी8’ और एयर इंडिया का ‘एआई’ है।

आकाश एयर ने ट्वीट किया, ‘‘हम हमारे एयरलाइन कोड ‘क्यूपी’ की घोषणा करते हुए बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।’’

एयरलाइन ने अपना वाणिज्यिक उड़ान संचालन शुरू करने के लिए अगस्त, 2021 में नागर विमानन मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल किया था।

भाषा रिया रिया अजय

अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments