scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशजम्मू कचरे के ढेर में मिला जंग लगा मोर्टार का खोल

जम्मू कचरे के ढेर में मिला जंग लगा मोर्टार का खोल

Text Size:

जम्मू, 15 मई (भाषा) जम्मू के बाहरी इलाके में रविवार को एक कूड़े के ढेर से जंग लगा मोर्टार का खोल बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कुछ राहगीरों ने जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर कुंजवानी इलाके में एक कबाड़ की दुकान के पास सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर पड़े मोर्टार के खोल को देखा।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर पहुंच गया। निरीक्षण के बाद बम निरोधक दस्ते ने खोल को अपने कब्जे में ले लिया।

अधिकारियों ने बताया कि खोल में कोई विस्फोटक नहीं था और पूरी तरह से जंग लगा हुआ था।

भाषा फाल्गुनी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments