scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशहरियाणा के पंचकूला में दिव्यांग दुकानदार से मारपीट के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन गिरफ्तार

हरियाणा के पंचकूला में दिव्यांग दुकानदार से मारपीट के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन गिरफ्तार

Text Size:

चंडीगढ़, 13 मई (भाषा) हरियाणा के विवादास्पद पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कलसन को पंचकूला जिले के पिंजौर कस्बे में एक दिव्यांग दुकानदार के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हाल ही में एक अन्य घटना में पुलिस महानिरीक्षक पर पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में एक नर्स के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया था। उस समय भी यह आरोप लगाया गया था कि कलसन नशे में थे।

आधिकारिक बयान में एक सरकारी आदेश के हवाले से कहा गया कि हरियाणा सरकार ने महानिरीक्षक (होमगार्ड) कलसन को ”अपनी आधिकारिक शक्ति का दुरुपयोग करने, विभाग की छवि खराब करने, गंभीर कदाचार का व्यवहार करने के कारण” तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार रात पिंजौर में हुई घटना के बाद चिकित्सा जांच के दौरान कलसन को ”अत्यधिक नशे” की हालत में पाया गया।

कलसन को शुक्रवार को पिंजौर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments