scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमविदेशनेपाल में सड़क दुर्घटना में कम से कम 14 की मौत

नेपाल में सड़क दुर्घटना में कम से कम 14 की मौत

Text Size:

काठमांडू, 13 मई (भाषा) नेपाल में शुक्रवार को पर्वतीय इलाके में एक सड़क पर वाहन के फिसलकर 500 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार लोगों में से कम से कम 14 की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

यह दुर्घटना स्यांगजा जिले में अरखलबस के पास हुई। पुलिस ने कहा कि कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जीप में मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाया जा रहा था। नेपाल में शुक्रवार को स्थानीय निकायों के चुनाव हो रहे हैं। देश में पर्वतीय क्षेत्र अधिक होने के कारण यहां अकसर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

भाषा यश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments