scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशनिगम के अभियान में एक सप्ताह में मांस की सौ दुकानें सील: एनडीएमसी

निगम के अभियान में एक सप्ताह में मांस की सौ दुकानें सील: एनडीएमसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) उत्तरी दिल्ली में नगर निगम के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मांस की सौ दुकानों को सील कर दिया है। निगम ने एक सप्ताह पहले यह अभियान शुरू किया था।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने बृहस्पतिवार को रोहिणी और करोल बाग में अवैध अस्थायी ढांचों को गिराने की कार्रवाई भी की।

एनडीएनसी ने एक बयान में कहा, ‘‘तब से एनडीएमसी के अधिकारियों ने निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मांस की सौ दुकानों को सील कर दिया है और 70-80 अस्थायी ढांचों को गिरा दिया है।’’

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments