scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसंजीव बजाज ने सीआईआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला

संजीव बजाज ने सीआईआई के अध्यक्ष का पदभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) बजाज फिनसर्व लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव बजाज ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष के रुप में पदभार संभाल लिया है। उद्योग मंडल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बजाज ने टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन का स्थान लिया है।

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के चेयरमैन एवं सीईओ पवन मुंजाल वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सीआईआई के नामित अध्यक्ष हैं। जबकि टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के कार्यकारी उपाध्यक्ष आर दिनेश ने सीआईआई के उपाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है।

सीआईआई ने कहा कि संजीव बजाज 2021-22 के लिए नामित अध्यक्ष और वह 2019-20 में पश्चिमी क्षेत्र के चेयरमैन थे।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments