scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमविदेशराष्ट्रपति गोटबाया की सरकार में कोई पद स्वीकार नहीं करूंगा : सरत फोन्सेका

राष्ट्रपति गोटबाया की सरकार में कोई पद स्वीकार नहीं करूंगा : सरत फोन्सेका

Text Size:

कोलंबो, 12 मई (भाषा) फील्ड मार्शल सरत फोन्सेका ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के नेतृत्व वाली सरकार में किसी भी पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

फोन्सेका ने झूठे दुष्प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने की किसी भी कोशिश की कड़ी निंदा की है। ऐसी खबरें आयी थी कि राष्ट्रपति ने समागी जन बलवेग्या (एसजेबी) के सांसद से उन्हें प्रधानमंत्री पद की पेशकश करने के लिए संपर्क किया था।

श्रीलंका के संकट से घिरे राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार को इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था, लेकिन एक नया प्रधानमंत्री और एक युवा मंत्रिमंडल इस सप्ताह नियुक्त करने का वादा किया था।

भाषा

गोला उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments