scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशबेंगलुरू में केएसआरटीसी बस के मेट्रो रेल के खंभे से टकराने से 29 घायल

बेंगलुरू में केएसआरटीसी बस के मेट्रो रेल के खंभे से टकराने से 29 घायल

Text Size:

बेंगलुरु, नौ मई (भाषा) कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस के सोमवार को तड़के शहर के केंगेरी में मेट्रो रेल के खंभे से टकरा जाने से कम से कम 29 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बस जिला मुख्यालय कोडगु के मदिकेरी से आ रही थी और चालक ने एक पेट्रोल पंप के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन मेट्रो रेल के खंभे से टकरा गया।

बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments