scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशउद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा का ब्रिटेन में निधन

उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा का ब्रिटेन में निधन

Text Size:

लंदन, चार मई (भाषा) प्रमुख प्रवासी भारतीय (एनआरआई) उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल की पत्नी अरुणा पॉल का मंगलवार रात यहां स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं।

परिवार के एक करीबी सदस्य ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘वह जिंदादिल इंसान थीं और हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं।’’

अरुणा पॉल के परिवार में उनके पति और तीन बच्चे-दो बेटे आकाश तथा अंबर और बेटी अंजलि हैं।

लॉर्ड पॉल ब्रिटेन स्थित ‘कैपरो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज’ के संस्थापक हैं, जिसका काम अमेरिका, भारत, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तक फैला है।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments