scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण सस्ता किया, अब सात प्रतिशत ब्याज लेगा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण सस्ता किया, अब सात प्रतिशत ब्याज लेगा

Text Size:

मुंबई, दो मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने कार ऋण पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है। अभी तक बैंक कार ऋण 7.25 प्रतिशत के सालाना ब्याज पर देता था।

बैंक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्याज दर में कटौती के अलावा उसने ऋण प्रसंस्कण शुल्क को भी सीमित अवधि के लिए 30 जून, 2022 तक घटाकर 1,500 रुपये (जीएसटी अलग से) कर दिया है।

बैंक ने कहा कि इस ब्याज दर और रियायती प्रसंस्करण शुल्क का लाभ नई कार की खरीद पर ही मिलेगा। यह ब्याज दर ग्राहक के ‘क्रेडिट प्रोफाइल’ से जुड़ी होगी।

बैंक के महाप्रबंधक (मॉर्गेज और अन्य खुदरा संपत्तियां) एच टी सोलंकी ने कहा, ‘‘कार ऋण पर ब्याज दर और प्रसंस्करण शुल्क घटने से अब ग्राहकों के लिए अपनी पसंद का वाहन खरीदना अधिक सस्ता बैठेगा।’’

हालांकि, पुरानी यानी सेकेंड हैंड कारों और दोपहिया वाहन के ऋण पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले महीने बैंक ऑफ बड़ौदा ने आवास ऋण पर भी ब्याज दर को 6.75 से घटाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments