scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग बढ़ने से वायदा बाजार में चांदी 663 रुपये मजबूत

हाजिर मांग बढ़ने से वायदा बाजार में चांदी 663 रुपये मजबूत

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों के अपना सौदा बढ़ाने से चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 663 रुपये की तेजी के साथ 64,580 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई महीने में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 663 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,580 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 1,411 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों किये, जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 23.54 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।

भाषा

रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments