scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअल्ट्राटेक का लाभ चौथी तिमाही में 47 फीसदी बढ़ा, शुद्ध बिक्री में 9.45 प्रतिशत का उछाल

अल्ट्राटेक का लाभ चौथी तिमाही में 47 फीसदी बढ़ा, शुद्ध बिक्री में 9.45 प्रतिशत का उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 47.32 प्रतिशत बढ़कर 2,613.75 करोड़ रुपये हो गया।

अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 1,774.13 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 9.45 प्रतिशत बढ़कर 15,767.28 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 14,405.61 करोड़ रुपये थी।

अल्ट्राटेक सीमेंट का कुल खर्च 15.38 प्रतिशत बढ़कर 13,604.20 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 11,790.41 करोड़ रुपये था।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments