scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशप्रयागराज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Text Size:

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), 28 अप्रैल (भाषा) जिले के यमुनापार नैनी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर फ्लाईओवर के नीचे बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि गंगोत्री नगर फ्लाईओवर के नीचे बृजेश सिंह (40) का शव पड़ा हुआ है और उसके सिर में गोली लगने जैसा निशान दिख रहा है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि बृजेश सिंह का दीपू शर्मा नामक व्यक्ति से रुपये के लेनदेन का विवाद था और उनकी पुरानी रंजिश भी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इससे पूर्व बुधवार को नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी मोहल्ले में जमीन के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी दीपक विश्वकर्मा और मृतक के दो साथियों को गिरफ्तार किया था।

भाषा राजेंद्र अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments