scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशराजस्थान में सड़क हादसे दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

राजस्थान में सड़क हादसे दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Text Size:

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हुए हादसे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि एक अन्य की उपचार की दौरान मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं।

पुलिस जांच अधिकारी गोवर्धन सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि दान की बावड़ी के पास दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि एक ट्रेलर के खलासी जावेद की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि चालक वसीम की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में दो अन्य लोग घायल हुएथे जिन्हें राजसमंद के अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां से परिजन उन्हें अजमेर ले गये।

अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments