लंदन, 24 अप्रैल (भाषा) कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दो साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन के प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर की जयंती इस सप्ताहांत उनके गृह नगर स्ट्रेटफॉर्ड-अपऑन-एवन में मनाई जा रही है।
अप्रैल 1565 में जन्मे शेक्सपियर की 458वीं जयंती के मौके पर शनिवार और रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
स्ट्रैटफोर्ड-अपऑन-एवन के मेयर केविन टेलर ने शहर में शेक्सपियर से संबंधित समारोह फिर से आयोजित किये जाने पर खुशी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा, ”2020 में सभी कार्यक्रम पूरी तरह रद्द कर दिये गए थे और 2021 में केवल ऑनलाइन माध्यमों से इनका आयोजन किया गया, ऐसे में शहर को समारोहों की वापसी के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ा। हम पिछले दो वर्षों में शेक्सपियर की जयंती को मनाने से चूक गए थे। इसलिये हम इस बार कोई कसर नहीं छोड़ रहे।”
भाषा जोहेब दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.