scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशपुडुचेरी में शाह को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे प्रदर्शनकारी एहतियाती हिरासत में लिये गए

पुडुचेरी में शाह को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे प्रदर्शनकारी एहतियाती हिरासत में लिये गए

Text Size:

पुडुचेरी, 24 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुडुचेरी दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने की कथित तौर पर योजना बनाने को लेकर थन्ताई पेरियार द्रविड़ कषगम (टीपीडेके) के लगभग 145 कार्यकर्ताओं को रविवार को एहतियाती हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और विपक्षी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अपने आंदोलन स्थल को पक्कामोदयानपेट से स्थानांतरित कर दिया, जहां से केंद्रीय गृह मंत्री को गुजरना था।

सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं ने कामराज सलाई पर प्रदर्शन किया और फिर वहां से चले गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आए हैं।

भाषा अमित सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments