scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअन्य राज्यों में विस्तार के लिए पंजाब के संसाधनों का उपयोग कर रही आप: बाजवा

अन्य राज्यों में विस्तार के लिए पंजाब के संसाधनों का उपयोग कर रही आप: बाजवा

Text Size:

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनौती दी कि वह सतलुज-यमुना लिंक नहर पर अपना रुख स्पष्ट करे। साथ ही आरोप लगाया कि आप अन्य राज्यों में अपना विस्तार करने के लिए पंजाब के संसाधनों का उपयोग कर रही है।

बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ”कठपुतली” करार देते हुए आरोप लगाया कि मान सरकार को ”दिल्ली से चलाया” जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की आप सरकार अपने चुनावी वादों पर खरी नहीं उतर रही है।

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने कहा, ” आम आदमी पार्टी ने लोगों से लुभावने वादे किये। वे पंजाब का उपयोग अन्य जगहों पर अपने विस्तार में करना चाहते हैं। वे (राज्य के) संसाधनों, सुरक्षा और नौकरशाही का उपयोग करेंगे। वे हरियाणा, हिमाचल और गुजरात में अपना आधार बढ़ाना चाहते हैं।”

बाजवा ने कहा कि सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता द्वारा मंगलवार को दिये उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि हरियाणा में उनकी पार्टी की सरकार आने पर एसवाईएल नहर का पानी राज्य के खेतों में पहुंचेगा।

बाजवा ने कहा कि गुप्ता का यह बयान पंजाब के हितों के खिलाफ है।

भाषा

शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments