scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशकेन्द्र के वार्ताकार और मुइवा ने कैंप हेब्रोन में की नगा मुद्दे पर चर्चा

केन्द्र के वार्ताकार और मुइवा ने कैंप हेब्रोन में की नगा मुद्दे पर चर्चा

Text Size:

कोहिमा, 19 अप्रैल (भाषा) नगा शांति वार्ता के लिए केंद्र के वार्ताकार ए के मिश्रा और एनएससीएन (आईएम) के महासचिव थुइंगालिंग मुइवा ने मंगलवार को हेब्रोन में संगठन के शिविर में बैठक की। यह स्थान दिमापुर से 30 किलोमीटर दूर है।

यह पहली बार है कि नगा राजनीतिक मुद्दे पर केन्द्र के प्रतिनिधि और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालिम (आईएम) के इसाक मुइवा) धड़े के बीच कोई बैठक नगा संगठन के किसी शिविर के भीतर हुई है।

एनएससीएन (आईएम) के ‘गृह मामलों के किलोंसर’(मंत्री) एम डैनियल लोथा ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से बैठक की पुष्टि की और कहा कि यह बैठक एनएससीएन (आईएम) मुख्यालय में लगभग दो घंटे तक चली।

उन्होंने कहा कि मिश्रा और मुइवा वार्ताकार के दिल्ली रवाना होने से पहले फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं, लेकिन उन्होंने मंगलवार को हुई बैठक का कोई ब्योरा नहीं दिया।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments