scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशएनसीबी ने चार क्षेत्रीय निदेशकों की नियुक्ति की

एनसीबी ने चार क्षेत्रीय निदेशकों की नियुक्ति की

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई समेत देश में अपने चार जोन के लिए अपने पूर्णकालिक प्रमुखों की नियुक्ति की है।

एनसीबी ने 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमाशुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के अधिकारी अमित फक्कड़ गावटे को मुंबई के लिए एनसीबी का क्षेत्रीय निदेशक नियुक्त किया है। मुंबई क्षेत्रीय निदेशक के रूप में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े का कार्यकाल कुछ महीने पहले समाप्त हो गया था।

वानखेड़े को उनके मूल कैडर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) भेजे जाने के बाद मुंबई में अभी तक अतिरिक्त जिम्मेदारी इंदौर क्षेत्रीय निदेशक ब्रजेंद्र चौधरी संभाल रहे थे।

दिल्ली क्षेत्रीय इकाई में अब पूर्णकालिक क्षेत्रीय निदेशक के रूप में ज्ञानेंद्र कुमार सिंह जिम्मेदारी संभालेंगे। सिंह अभी तक एनसीबी के चंडीगढ़ जोन की कमान संभाल रहे थे।

दिल्ली जोन में करीब दो साल से कोई पूर्णकालिक निदेशक नहीं था।

हाल में एनसीबी में शामिल हुए 2010 के आईआरएस (सीमाशुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी अमनजीत सिंह चंडीगढ़ जोन की कमान संभालेंगे।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2010 बैच के अधिकारी अरविंदन पी चेन्नई में एनसीबी जोन के प्रमुख होंगे। वह बेंगलुरू जोन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

देश में एनसीबी के 13 जोन हैं जिनमें पटना, कोलकाता, जोधपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, अहमदाबाद, जम्मू और इंदौर शामिल हैं।

भाषा वैभव उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments