scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशग्रेटर नोएडा : जिम्स के मरीज अब ओपीडी के लिए पर्ची ऑनलाइन बुक करा सकेंगे

ग्रेटर नोएडा : जिम्स के मरीज अब ओपीडी के लिए पर्ची ऑनलाइन बुक करा सकेंगे

Text Size:

ग्रेटर नोएडा (उप्र), 18 अप्रैल (भाषा) राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीजों को बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का पर्ची बनाने के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल ने ऑनलाइन पर्ची बनवाने की सुविधा शुरू की है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट और अस्पताल में रक्त की उपलब्धता की जानकारी भी वेबसाइट पर मिल जाएगी। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) डॉ. आर के गुप्ता ने यह जानकारी दी।

गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। मरीज अस्पताल की या संबंधित वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए मरीज को आधार कार्ड का उपयोग करके सत्यापन करना होगा।

उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच रिपोर्ट भी अब ऑनलाइन मिलेगी, जो उन्हें मोबाइल पर भी मिल जाएगी।

भाषा सं सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments