scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलशिलांग में 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू

शिलांग में 83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू

Text Size:

शिलांग, 18 अप्रैल (भाषा) मेघालय विधानसभा के अध्यक्ष मेतबाह लिंगदोह ने सोमवार को यहां साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) परिसर में 83वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

लिंगदोह ने रविवार को दुर्घटना में तमिलनाडु के 18 साल के खिलाड़ी विश्व दीनदयालन के निधन पर शोक जताया और सभी प्रतिभागियों ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा।

लिंगदोह ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के एक प्रतिभावान प्रतिभागी की सड़क दुर्घटना में मौत की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर स्तब्ध हूं। ’’

मेघालय के खेल मंत्री बेंतेइदोर लिंगदोह ने राज्य सरकार की ओर से युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी के परिवार के सदस्यों के लिए शोक संदेश पढ़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ परिवार का ही नहीं बल्कि देश के खेल जगत का नुकसान है।’’

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने घोषणा की कि खेल विभाग अगले महीने चौथे मेघालय खेलों का आयोजन करेगा और इस साल नवंबर में पूर्वोत्तर ओलंपिक होंगे।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments