scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराजस्थान में युवक से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान में युवक से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित युवक से मारपीट के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाखासर के थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि कैलाश कोली (26) ने गत बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कोली ने शिकायत में कहा कि वह एक दुकान में काम करता था और दुकान मालिक दशरथ सिंह के बुरे व्यवहार और कम वेतन दिये जाने के कारण उसने नौकरी छोड़ दी थी।

उन्होंने बताया, ‘‘कोली का आरोप है कि 12 अप्रैल को दुकान मालिक सिंह ने उसे बुलाया और दुकान में काम करने के लिये उस पर दबाव बनाया लेकिन उसने मना कर दिया जिसके बाद उन्होंने मेरी (कोली) पिटाई कर दी और मुझे मूत्र पीने को मजबूर किया।’’

हालांकि पुलिस ने कहा कि जांच और चिकित्सा जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

थानाधिकारी गहलोत ने कहा कि कोली और सिंह के बची पुरानी रंजिश है और आरोपी फरार है। जांच अधिकारी और चौहटन के अंचल अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments