scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअरुणाचल के मंत्री ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों से खेती करने का आग्रह किया

अरुणाचल के मंत्री ने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों से खेती करने का आग्रह किया

Text Size:

ईटानगर, 17 अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के एक मंत्री ने खाद्य उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोगों से खेती के पारंपरिक तरीकों का उपयोग करने का आग्रह किया।

शनिवार को ईटानगर के पास निरजुली में आठ दिवसीय लोंगटे उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कृषि एवं बागवानी मंत्री तागे तकी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश एक ”उपभोक्ता राज्य” बन गया है, जो पूरी तरह से बाहरी आपूर्ति पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, ”वे दिन चले गए, जब हमारे पूर्वज अपनी विशाल भूमि पर खेती करके आत्मनिर्भर थे। अब हम पूरी तरह से बाहरी आपूर्ति पर निर्भर हैं। यह हर अरुणाचल वासी के लिए बहुत चिंता का विषय है, खासकर उन लोगों के लिए, जिन्होंने खेती छोड़ दी है।”

तकी ने कहा, ”’सभी हितधारकों को न केवल आत्मनिर्भर बनने, बल्कि पर्याप्त उपज के लिए पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके कृषि और बागवानी को अपनाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”

भाषा

जोहेब पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments