scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशफडणवीस ने उपचुनाव में हार के लिए एमवीए प्रत्याशी को मिली सहानुभूति को जिम्मेदार ठहराया

फडणवीस ने उपचुनाव में हार के लिए एमवीए प्रत्याशी को मिली सहानुभूति को जिम्मेदार ठहराया

Text Size:

मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वालीं एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को सहानुभूति का फायदा मिला।

जाधव ने इस सीट पर भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यजीत कदम को पराजित किया। कांग्रेस विधायक दिवंगत चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव ने 19,307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

फडणवीस ने कहा कि वह उपचुनाव के नतीजों से संतुष्ट हैं जो दिखाता है कि क्षेत्र में भाजपा के लिए एक जगह बनी है, जहां तीन दलों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि भाजपा 2024 के चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।’’

अपने पूर्व सहयोगी दल शिवसेना पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि ऐसा लगता है कि राजनीतिक मजबूरियां उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने से रोक रही है।

भाषा गोला संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments