कोलकाता, 16 अप्रैल (भाषा) कोलकाता के इकबालपुर इलाके में कई दिनों से आठ साल की लड़की का बार-बार यौन शोषण करने के आरोप में एक शख्स को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि परिवार के पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद इस शख्स को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह शख्स लड़की के परिवार से निकटता का फायदा उठाकर कई दिनों से लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। वह लड़की के इलाके में ही रहता था और जब भी उसके घर आता था, तो उसे डरा धमकाकर यौन शोषण करता था।’’
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने उसके व्यवहार में बदलाव देखा और जब उसने जोर देकर लड़की से पूछा तो उसने सब कुछ बता दिया। अदालत ने आरोपी शख्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
भाषा गोला संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
