मुंबई, 16 अप्रैल (भाषा) लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल पर शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
राहुल ने अपने 100 वें आईपीएल मैच में शानदार शतक लगाकर टीम को 18 रन से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘लखनऊ सुपर जायंट्स पर शनिवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मैच (संख्या) 26 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘ यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर गति के अपराधों से जुड़ा टीम का पहला मामला है इसलिए कप्तान लोकेश राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’
भाषा आनन्द पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
