scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलभारत ने बिली जीन किंग कप में न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने बिली जीन किंग कप में न्यूजीलैंड को हराया

Text Size:

अंताल्या, 16 अप्रैल (भाषा) भारत ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर यहां बिली जीन किंग कप एशिया/ ओसेनिया ग्रुप एक मैच में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

  रुतुजा भोसले ने शुक्रवार को एमटीए क्ले कोर्ट पर खेले गये शुरुआती मुकाबले में बीट्राइस गुमुल्या को 6-4, 6-1 से हराया, जबकि अंकिता रैना ने एल्डिला सुतजियादी को 6-1, 6-2 से हराकर टीम को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

युगल मुकाबले में हालांकि सौम्या बाविसेट्टी और रिया भाटिया की जोड़ी को जेसी रोमपीज और एल्डिला सुतजियादी की जोड़ी  से 4-6, 7-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

जापान और चीन से हार के साथ अपना अभियान शुरू करने के बाद, भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया पर 2-1 की जीत से सफलता का स्वाद चखा था।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments