scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशहजारीबाग में जंगल में आग लगी, बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी झुलसे

हजारीबाग में जंगल में आग लगी, बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी झुलसे

Text Size:

हजारीबाग, 16 अप्रैल (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह जंगल में लगी विशाल आग को बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चौपारण थानाक्षेत्र में हजारीबाग-गया रोड से सटे बीघा जंगल में आग लग गयी।

संभागीय वन अधिकारी आर एन मिश्रा ने बताया कि आग ने छह हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधों को जला दिया और विभाग का बड़ा नुकसान हो गया।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों का एक दल आग बुझाने में जुट गया लेकिन नौ बजे के आसपास आग ने भयंकर रूप ले लिया तथा आग बुझाने के दौरान चार दमकल कर्मी झुलस गये।

उन्होंने बताया कि बर्ही और हजारीबाग से और दमकलकर्मी बुलाये गये एवं फिर आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि जो लोग इस जंगल से महुआ के फूल चुनकर ले जाते हैं , उनमें से कुछ बदमाशों ने आग लगायी होगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

भाषा राजकुमार माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments