scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलएशियाई मिश्रित स्टेबलफोर्ड चैलेंज: मदप्पा संयुक्त 12वें और दीक्षा संयुक्त 60वें स्थान पर

एशियाई मिश्रित स्टेबलफोर्ड चैलेंज: मदप्पा संयुक्त 12वें और दीक्षा संयुक्त 60वें स्थान पर

Text Size:

पटाया (थाईलैंड), 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर विराज मदप्पा ने शुक्रवार को यहां ट्रस्ट गोल्फ एशियाई मिश्रित स्टेबलफोर्ड चैलेंज टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पांच बर्डी और एक बोगी लगायी जिससे वह संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे हैं।

मदप्पा ने नौ अंक हासिल किये जिससे उनके कुल 28 अंक हो गये हैं।

अन्य भारतीयों में राशिद खान (21 अंक) और वीर अहलावत (21 अंक) संयुक्त 36वें स्थान पर चल रहे हैं। शिव कपूर संयुक्त 56वें स्थान पर हैं।

भारतीय महिलाओं में एकमात्र गोल्फर दीक्षा डागर ने तीन बर्डी और दो बोगी लगायी जिससे वह 15 अंक से संयुक्त 60वें स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक कट से चूक गयी थीं।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments