scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशदिल्ली के एक रेस्तरां में भीषण आग

दिल्ली के एक रेस्तरां में भीषण आग

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में बृहस्पतिवार को एक रेस्तरां-एवं-बार में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमें अपराह्न करीब एक बजकर 35 मिनट पर पंजाबी बाग में क्लब रोड पर ट्रॉय लाउंज एवं बार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।’’

अतुल गर्ग के मुताबिक आग भीषण होने के कारण बाद में दमकल की नौ और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments