scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशपटौदी में शराब कारोबारी के घर पर गोलीबारी

पटौदी में शराब कारोबारी के घर पर गोलीबारी

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा), 12 अप्रैल (भाषा) पटौदी में बाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार को एक शराब कारोबारी के घर पर गोलीबारी की और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में शराब कारोबारी चंद्रभान सहगल के घर पर दो हमलावरों ने गोलीबारी की।

पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना से ठीक पहले, सहगल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कनाडा से किए गए एक व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दी थी, जिसमें उसके शराब कारोबार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की गई थी।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छह खाली कारतूस बरामद किये।

पुलिस ने बताया कि हमलावर मास्क पहने हुए थे और बिना नंबर प्लेट के काले रंग की बाइक पर आए थे।

भाषा

देवेंद्र शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments