scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशगिरिडीह में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, दो घायल

गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, दो घायल

Text Size:

गिरिडीह, 12 अप्रैल (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले के दो थाना क्षेत्रों में मंगलवार हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के पास सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये। इनमें से एक घायल बच्ची की बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

बगोदर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग ट्रक से जा टकराये जिससे दुर्घटना स्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। एक छोटी बच्ची समेत दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनमें से घायल बच्ची की इलाज के दौरान धनबाद में मौत हो गयी।

मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मोबाइल फोन के कॉल डिटेल के आधार पर मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दूसरी घटना में देवरी थाना इलाके में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है। एक मृतक बिहार के जमुई जिले का रहनेवाला है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हुई है।

भाषा, संवाद, इन्दु

शफीक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments