scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमविदेशनेपाल की धौलागिरी पर्वत चोटी पर चढ़ने में सफल हुए 22 पर्वतारोही

नेपाल की धौलागिरी पर्वत चोटी पर चढ़ने में सफल हुए 22 पर्वतारोही

Text Size:

काठमांडू, 11 अप्रैल (भाषा) नेपाल के 12 गाइड और 10 विदेशियों समेत 22 पर्वतारोहियों के एक दल ने नेपाल की धौलागिरी पर्वत चोटी पर चढ़ने में सफलता हासिल की है। माउन्ट धौलागिरी विश्व की सातवीं सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

पर्यटन विभाग के प्रवक्ता मान बहादुर जी सी ने कहा कि 8,167 मीटर ऊंची चोटी पर इस मौसम में यह पहला सफल पर्वतारोहण था।

अधिकारी ने कहा कि नेपाल में इस मौसम में 61 अभियान दलों के 505 पर्वतारोहियों ने 18 चोटियों पर चढ़ने की अनुमति ली थी। उन्होंने कहा कि इनमें से 42 देशों के 204 लोग दुनिया के सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउन्ट एवरेस्ट पर चढ़ाई करेंगे।

भाषा

यश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments