scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक को लेकर उत्साहित हूं: बाइडन

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक को लेकर उत्साहित हूं: बाइडन

Text Size:

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कहा कि वह भारत के साथ संबंधों को और गहरा करने के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक को लेकर उत्साहित हैं।

दोनों नेताओं के बीच यह अपने आप में संभवत: पहली ऐसी वार्ता है, जब बाइडन प्रशासन के तहत भारत-अमेरिका के बीच मंत्रिस्तरीय ‘टू प्लस टू’ वार्ता भी साथ-साथ हो रही है।

बाइडन ने ट्वीट कर कहा, ” आज सुबह, मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक करने जा रहा हूं। मैं हमारी सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने को लेकर आशावान हूं।”

गौरतलब है कि रविवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि राष्ट्रपति बाइडन सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ ऑनलाइन बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा था कि बाइडन और मोदी इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें कोविड-19 महामारी, जलवायु संकट का मुकाबला , वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा, लोकतंत्र और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाये रखना शामिल हैं।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments