रायचूर, 11 अप्रैल (भाषा) दक्षिणपंथी संगठन श्रीराम सेना के एक कार्यकर्ता ने कथित ‘लव जिहाद’ का मुकाबला ‘लव केसरी’ से करने की अपील की है।
रामनवमी के अवसर पर तलवार लहराते हुए श्रीराम सेना के कार्यकर्ता राजा चंद्र ने प्रत्येक हिंदू कार्यकर्ता से ‘‘लव केसरी का इस्तेमाल करने की अपील की ताकि भविष्य में कभी लव जिहाद न हो।’’
चंद्र ने मंच से कहा, ”भविष्य में लव जिहाद का कोई मामला नहीं होना चाहिये। लव केसरी अपनाएं।”
‘लव केसरी’ के तहत कथित तौर पर हिंदू युवाओं को मुस्लिम लड़कियों को लुभाने की बात कही जाती है, ठीक उसी तरह जैसे कुछ मुस्लिम युवक कथित तौर पर हिंदू लड़कियों से शादी करके उनका धर्म परिवर्तन कराकर ‘लव जिहाद’ करते हैं।
भाषा
जोहेब उमा
उमा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
