scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशकुशवाहा ने अशोक जयंती मनाकर ओबीसी को रिझाने की भाजपा की कोशिश का मजाक उड़ाया

कुशवाहा ने अशोक जयंती मनाकर ओबीसी को रिझाने की भाजपा की कोशिश का मजाक उड़ाया

Text Size:

पटना, नौ अप्रैल (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रमुख राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा द्वारा सम्राट अशोक की जयंती मनाकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के एक हिस्से को अपने पाले में किये जाने के प्रयासों का मजाक उड़ाया है।

कुशवाहा ने सम्राट अशोक की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा का सहयोगी दल भाजपा द्वारा श्रेय लिये जाने पर भी तंज कसा।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल मैं यह सुनकर चकित था कि एक राजनीतिक दल दावा कर रहा है कि उसकी पहल से हमारे नेता नीतीश कुमार ने अशोक जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घाषित किया। यह याद रखा जाना चाहिए कि यह घोषणा 2015 में की गयी थी जब जदयू का भाजपा के साथ गठजोड़ नहीं था।’’

वह उनकी पार्टी जदयू द्वारा ईसा पूर्व तीसरी सदी के शासक की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। अशोक ओबीसी खासकर उनकी अपनी जाति कोइरियों के लिए राजनीतिक थाती बन गये हैं।

कुशवाहा शुक्रवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा दिये गये एक भाषण का हवाला दे रहे थे। मोदी ने अशोक जयंती को लेकर भाजपा द्वारा आयेाजित कार्यक्रम में कहा था कि भाजपा की पहल से ही अशोक जयंती सार्वजनिक अवकाश घोषित हुई है।

भाषा

राजकुमार सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments