हजारीबाग (झारखंड), नौ अप्रैल (भाषा) महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने कहा है कि बीएसएफ देश की सीमा पर मौजूद चुनौतियों के मद्देनजर सभी मोर्चों पर आधुनिकीकरण से गुजर रहा है।
उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ ) ने ड्रोन के संचालन से लेकर आर्टिलियरी के इस्तेमाल तक सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीएसएफ विदेशी आतंकवादियों के सीमा में घुसने और आंतरिक सुरक्षा को भंग करने की कोशिश की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है। हम उनसे निपटने के लिए अपने कर्मियों को नवीनतम प्रशिक्षण दे रहे हैं।’’
वह हजारीबाग के मेरू में बीएसएफ प्रशिक्षण स्कूल के पहले दौरे पर थे।
भाषा राजकुमार शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
