scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशदिल्ली में 25 ‘नॉन-कन्फर्मिंग’ औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्विकास की तैयारी कर रही सरकार

दिल्ली में 25 ‘नॉन-कन्फर्मिंग’ औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्विकास की तैयारी कर रही सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली में छह लाख रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में राज्य सरकार जल्दी ही शहर के 25 ‘नॉन-कन्फर्मिंग ‘औद्योगिक क्षेत्रों के पुनर्विकास के लिए लेआउट योजना की तैयारी शुरू करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकारी एजेंसी दिल्ली राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम को इन असंगठित औद्योगिक इलाकों का लेआउट तैयार करने का काम सौंपा गया है ताकि उनका पुनर्विकास किया जा सके।

उन्होंने कहा, “आमतौर पर निकाय संस्थाएं ऐसे लेआउट तैयार करती हैं लेकिन कई पक्षों को ध्यान में रखते हुए डीएसआईआईडीसी को यह काम सौंपा गया है जो अगले दो-तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है।”

भाषा यश राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments