गोड्डा (झारखंड), नौ अप्रैल (भाषा) गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया।
गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, विधायक अमित कुमार मंडल, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडे भी उपस्थित थे और सभी ने गोड्डा में ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर दुबे और गोड्डा के भाजपा विधायक अमित कुमार मंडल ने मंच से दूरी बनाए रखी। दुबे ने कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव पर मंच को हाईजैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं जब सरैयाहाट हॉल्ट खुलने के बाद महानगरों से गोड्डा का सीधा संपर्क हो जाएगा।
दूसरी ओर कांग्रेस में शामिल हुए झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने सांसद दुबे पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाषा, सं, इन्दु राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
