scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशआगरा में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

आगरा में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

आगरा, नौ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने घर में कमरे के अंदर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीपर्वत सत्यनारायण ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन व्यक्तियों के नाम का उल्लेख है उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र के मोबाइल की ‘कॉल डिटेल’ की भी जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि थाना न्यू आगरा के नगला पदी स्थित दुर्गा नगर में रहने वाले अनूप तिवारी के दो बेटों में से एक धनंजय तिवारी आगरा के एक निजी कॉलेज में बीटेक का छात्र था। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह धनंजय अपने कमरे से बाहर नहीं निकला और जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो अंदर धनंजय का शव पंखे से लटका पाया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और धनंजय के शव को फंदे से नीचे उतारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनूप तिवारी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं।

भाषा सं अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments