जींद (हरियाणा), आठ अप्रैल (भाषा) जिले की सदर थाना सफीदों पुलिस ने एक किशोर के साथ बलात्कार (अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने) के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना सफीदों इलाका निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और उसका 16 साल का बेटा अकेला था।
उसमें कहा गया है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला संदीप घर में घुस आया और उसके नाबालिग बेटे के साथ बलात्कार किया, हालांकि महिला (पीड़ित की मां) के अचानक घर लौट आने पर आरोपी उन्हें गालियां और धमकियां देते हुए फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाषा सं अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
