scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशगोड्डा में दस किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

गोड्डा में दस किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Text Size:

गोड्डा (झारखंड), आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड में गोड्डा जिले के पथरगामा थानाक्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार शाम को चेकिंग के दौरान कसया तरी मोड़ के पास दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके चार पहिया वाहन से 10 किलो गांजा बरामद किया।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी आनंद मोहन सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां चार एक से 10 किलो गांजा जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि वाहन पर सवार पथरगामा थाना क्षेत्र के पथरगामा गांव निवासी मुकेश भगत उर्फ सोनू भगत तथा पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी कैलाश भगत को गिरफ्तार कर आज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मामले की विस्तृत छानबीन की जा रही है।

भाषा, सं, इन्दु राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments