scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशदादा ने छह साल की पोती के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

दादा ने छह साल की पोती के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

Text Size:

जींद (हरियाणा), आठ अप्रैल (भाषा) जिले की अलेवा थाना पुलिस ने अपनी छह साल की पोती के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दादा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की मां से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे और दादा-पोती घर में थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान दादा ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि, मां के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें सारी बातें बतायीं, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

महिला थाने की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाषा सं अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments