नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा के बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया। बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और बृहस्पतिवार को समाप्त हुआ।
लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति ने वर्तमान लोकसभा के आठवें सत्र का सात अप्रैल को सत्रावसान कर दिया।
इस सत्र को तय समय से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। दो महीने से ज्यादा समय तक चले इस सत्र में 27 बैठकें हुईं और इस दौरान यूक्रेन की स्थिति तथा पर्यावरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
भाषा यश सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
