scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतव्हील रिम के आकार की गलत मार्किंग के चलते मारुति 20,000 ‘ईको’ को वापस लेगी

व्हील रिम के आकार की गलत मार्किंग के चलते मारुति 20,000 ‘ईको’ को वापस लेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि वह व्हील रिम के आकार की गलत मार्किंग को ठीक करने के लिए अपनी ईको वैन की 19,731 इकाइयों को बाजार से वापस लेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक नियमित निरीक्षण में पाया कि 19 जुलाई, 2021 और पांच अक्टूबर, 2021 के बीच बनी ईको की कुछ गाड़ियों में व्हील रिम के आकार को गलत तरीके से चिह्नित किया गया था।

एमएसआई ने कहा कि इनमें से कुछ वाहनों के पहिये पर रिम के आकार की गलत मार्किंग में सुधार के लिए उन्हें वापस लिया जा रहा है।

मारुति के ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर अपने वाहन का चेसिस नंबर भरकर जांच सकते हैं कि क्या उनके वाहन को इस संबंध में किसी सुधार की जरूरत है या नहीं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments