scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने का वायदा भाव 36 रुपये की गिरावट के साथ 51,335 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का जून डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 36 रुपये या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,335 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 17,776 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों ने अपने सौदों का आकार को घटाया जिससे सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,921.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments