scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमविदेशइमरान खान ने विपक्ष पर विदेशी आकाओं के कहने पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया

इमरान खान ने विपक्ष पर विदेशी आकाओं के कहने पर सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया

Text Size:

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, पांच अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के निवर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा और उन पर विदेशी आकाओं के कहने पर उनकी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

उन्होंने अमेरिका का स्पष्ट जिक्र करते हुए यह बात कही।

खान ने यहां राज्यपाल के आवास पर अपनी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ के कुछ सांसदों को भी फटकार लगाई। उन्होंने दावा किया कि इन सांसदों ने ‘‘करोड़ों रुपये’’ लेकर विपक्ष के साथ हाथ मिलाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई दुश्मन देश 23 से 30 लोगों (सांसदों) को 10 से 15 अरब पाकिस्तानी रुपये देकर खरीदता है तो वह एक चुनी हुई सरकार को घर भेज सकता है। अगर आज भारत पाकिस्तान में एक सरकार को गिराने का फैसला करता है, तो वह सिर्फ 10 से 15 अरब पाकिस्तानी रुपये के साथ ऐसा कर सकता है।’’

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments