scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशसुलतानपुर में दो ट्रकों से 48 गायें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में दो ट्रकों से 48 गायें बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

सुलतानपुर ( उप्र) पांच अप्रैल (भाषा) सुलतानपुर जिले के कूरेभार थानाक्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों से 48 गायों को बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों के कब्जे से पुलिस ने धारदार हथियार और दो तमंचा तथा कारतूस भी बरामद की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बल्‍दीराय राजाराम चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो ट्रकों से 48 गायें, पशु काटने के औजार चापड़, चाकू , तराजू, दो तमंचे, कारतूस और 30 हजार रुपये नकद बरामद किये तथा इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिकेश यादव (निवासी ग्राम बैंतीकला थाना चांदा जिला सुलतानपुर), गुड्डू यादव (निवासी ग्राम बैजलपुर), विनय यादव और सोनू यादव (ग्राम निवासी ताजपुर डेहमा (गाजीपुर) के रूप में की गयी है। इन सभी के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और हथियार कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं आनन्‍द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments