scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमविदेशरमजान में रोजाना दो घंटे की छुट्टी ले सकते हैं मुसलमान कर्मचारी: दिल्ली जल बोर्ड

रमजान में रोजाना दो घंटे की छुट्टी ले सकते हैं मुसलमान कर्मचारी: दिल्ली जल बोर्ड

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) दिल्ली जल बोर्ड ने रमजान के महीने में अपने मुसलमान कर्मचारियों को प्रतिदिन करीब दो घंटे का अल्प अवकाश लेने की सोमवार को अनुमति प्रदान की।

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। इस महीने इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखते हैं।

दिल्ली जल बोर्ड के एक परिपत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकारी ने मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान के दौरान यानी 3 अप्रैल से 2 मई तक प्रतिदिन दो घंटे का अल्प अवकाश लेने अनुमति दे दी है।

परिपत्र में कहा गया है कि कर्मचारियों को अपना काम शेष घंटों में पूरा करना होगा और अल्प अवकाश से उनके काम पर असर नहीं पड़ना चाहिये।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments