scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशभाजपा ‘कंपनी’ जनता से वसूल रही है बढ़ी हुई लागत: अखिलेश

भाजपा ‘कंपनी’ जनता से वसूल रही है बढ़ी हुई लागत: अखिलेश

Text Size:

लखनऊ, पांच अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक ‘‘कंपनी’’ बन गई है जो ‘‘बढ़ी हुई लागत’’ जनता से वसूल रही है।

यादव ने ट्वीट किया,‘‘आज के महँगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल रही हैं पर अपना मुनाफा कम नहीं कर रही हैं। लोकतंत्र में सरकार की भूमिका राज करने की नहीं बल्कि ऐसी नीतियां बनाने की होती है जो जनहित में हों, ताकि कोई जनता का शोषण-उत्पीड़न न कर सके। भाजपा एक कम्पनी बन गयी है। ’’

यादव ने अपने ट्वीट के साथ एक मीडिया रिपोर्ट भी टैग की।

गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। बीते दो सप्ताह में कीमतों में कुल 9.20 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से 13वीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है।

भाषा जफर

शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments